Model Questions on geography set-6

1. ‘डेल्टा’ की सही परिभाषा निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(A) एक त्रिकोणीय तटीय भूमि, जिसका निर्माण समुद्र अथवा महासागर में तैरने वाली नदी की गाद द्वारा होता है।
(B) एक स्थान, जहां समुद्र व नदी के जल का मिलन होता है।
(C) एक स्थान, जहां सिंचाई के प्रयोजन के लिए संचित जल का नहरों के माध्यम से वितरण किया जाता है।
(D) एक स्थान, जहां छोटी-बड़ी धाराएं प्रमुख नदियों में मिलती है।
Ans: (A)
2. निम्नलिखित में किस प्रकार की जलवायु में लैटराइट मृदा विकसित होती है?
(A) गर्म एवं शुष्क (B) आर्द्र उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
(C) भूमध्यसागरीय (D) शीतोष्ण कटिबंध
Ans: (B)
3. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में साक्षरता की दर कितनी है?
(A) 74.04 (B) 82.14
(C) 65.46 (D) 72.32
Ans: (A)
4. भारत के पूर्वी तट पर स्थित पत्तन हैं-
(A) कांडला और हल्दिया (B) हल्दिया और कोचीन
(C) पारादीप और कांडला (D) पारादीप और हल्दिया
Ans: (D)
5. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी विषुवत रेखा को दो बार पार करती है?
(A) अमेजन (B) कांगो
(C) नील (D) टिगरिस
Ans: (A)

Print Friendly Version of this pagePrint Get a PDF version of this webpagePDF

www.CodeNirvana.in

Copyright © ExamQuestion.in | Blogger Templates | Designed By Code Nirvana