1. प्रतिध्रुव क्या होते हैं?(A) वे स्थान, जो व्यासीय रूप से पृथ्वी की सतह की विपरीत दिशा में होते हैं
(B) पृथ्वी के वे स्थान, जहां एकसमान वर्षा होती है
(C) मरूस्थल
(D) पृथ्वी के वे स्थान, जहां एकसमान सूर्य की किरणें पड़ती हैं
Ans: (A)
2. हिंद महासागर में निम्नलिखित में से कौन-सा तूफान अन्य तीन की अपेक्षा अधिक निरंतर रूप से आता है?(A) चक्रवात (B) प्रभंजन
(C) बंवडर (D) टाइफून
Ans: (A)
3. भारत की प्रमुख वाणिज्यिक फसलें कौन-सी हैं?(A) कपास, दालें, जूट और तिलहन
(B) कपास, तिलहन, जूट और गन्ना
(C) चाय, रबर, तंबाकू और जूट
(D) आलू, चाय, तंबाकू और कपास
Ans: (B)
4. सूची-। का सूची-।। के साथ मिलान कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनिए-सूची-।
अ. पुलिकेट झील ब. चिलका झील
स. वूलन झील द. सांभर झील
सूची-।।
1. उड़ीसा 2. राजस्थान
3. तमिलनाडु 4. कश्मीर
कूट:
(A) 3 1 4 2
(B) 3 4 2 1
(C) 4 1 3 2
(D) 1 2 4 3
Ans: (A)
5. हिमरेखा क्या है?(A) एक ऊंचाई, जिसके नीचे कभी हिमवृष्टि नहीं होती
(B) एक ऊंचाई, जिसके ऊपर हिमवर्षा होती है, किंतु गर्मियों में बर्फ
पूरी तरह से पिघल जाती है
(C) एक ऊंचाई, जिसके एक स्थान पर स्थायी रूप से बर्फ रहती हैे
और पूरे वर्ष नहीं पिघलती
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans: (C)