Model Questions on geography set-36 in hindi pdf

1.निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए:
1.भारत के सूदूर दक्षिणी बिन्दु को इन्द्रा प्वाइंट कहते हैं।
2.रझीरा—संकरी खाड़ी भारत का सुदूर पश्चिमी छोर है।
3.भारत का सुदूर उत्तर बिन्दु इन्द्रा कोल है।
4.भारत के सुदूर पूर्व का नाम वालांग नगर है।
अ.1,2 तथा 3 सही हैं।   ब.1,3 तथा 4 सही हैं।
स.2,3 तथा 4 सही हैं।   द.1,2,3 तथा 4 सही हैं।
उत्तर:द.1,2,3 तथा 4 सही हैं।
2.क्षेत्रफल में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है:
अ.पांचवां     ब.छठा
स.सातवां     द.आठवां
उत्तर:स.सातवां
3.विश्व क्षेत्रफल में भारत को कितने प्रतिशत भाग है:
अ.2.2        ब.2.4
स.2.6        द.2.8
उत्तर:ब.2.4
4.निम्न कथनों पर ​विचार कीजिए और कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिए:
1.नन्दा देवी भारत का सबसे उच्च शिखर है।
2.भारत में सबसे अधिक वर्षा मासिनराम में होती है।
3.भारत में सबसे कम वर्षा फलौदी राजस्थान में होती है।
अ.1 तथा 2 सही हैं।   ब.2 तथा 3 सही हैं।
स.1 तथा 3 सही हैं।   द.1,2 तथा 3 सही हैं।
उत्तर:ब.2 तथा 3 सही हैं।
5.निम्न में से कौन सा ​कथन सही नहीं है:
अ.क्षेत्रफल में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
ब.क्षेत्रफल में मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
स.क्षेत्रफल में महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
द.क्षेत्रफल में कर्नाटक भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर:द.क्षेत्रफल में कर्नाटक भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

Print Friendly Version of this pagePrint Get a PDF version of this webpagePDF

www.CodeNirvana.in

Copyright © ExamQuestion.in | Blogger Templates | Designed By Code Nirvana