1. पृथ्वी के ग्लोब पर एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक और लंब से विषुवत तक खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाओं को क्या कहते हैं?(A) समोच्च रेखा (B) समदाब रेखा
(C) याम्योत्तर (D) स्टेप्स
Ans: (C)
2. निम्नलिखित में से कब सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सर्वाधिक होती है?(A) ग्रीष्म अयनांत (B) शीत अयनांत
(C) अपसौर (D) उपसौर
Ans: (C)
3. वाष्पमुख निम्नलिखित में से किसके उत्सर्जन से संबंधित है?(A) सल्फर (B) गैस
(C) जल (D) मैग्मा
Ans: (B)
4. निम्नलिखित में से किस राज्य की साक्षरता-दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है?(A) कर्नाटक (B) पश्चिम बंगाल
(C) आंध्र प्रदेश (D) महाराष्ट्र
Ans: (C)
5. विषुवत रेखा पर गुरुत्व के कारण त्वरण-(A) ध्रुवों पर त्वरण की अपेक्षा कम है.
(B) ध्रुवों पर त्वरण की अपेक्षा अधिक है.
(C) धु्रवों पर त्वरण के बराबर है.
(D) पृथ्वी के अभिकेंद्री त्वरण पर निर्भर नहीं करता.
Ans: (A)